~ जोहती परछाइयाँ ~

Image.

 

उष्मित हथेलियाँ
 जोहती परछाइयाँ
 
हिचकिचाती हिचकियाँ
अनवत्व  उदासियाँ

दारुण दखलन्दाज़ियाँ
निर्विकार रुदालियाँ

बासी हुई कहानियाँ
उदासीन उबासियाँ

 वाष्पित छुवन बोलियाँ
 यदृच्छया अलानियाँ

अलभ्य जीवन अनुभूतियाँ

अनारत संचित स्मृतियाँ

 (अनवत्व – जीवन से भरी  , अनारत – अनवरत /अमिट ,यदृच्छया-मनमाना  …  कोई नियम  न हो जिसका ,अलानियाँ -डंके की चोट पर , )

7 thoughts on “~ जोहती परछाइयाँ ~

  1. जीवन की अनुभतियों से उपजे… उष्मित शब्दों से भपियता भाव पूर्ण सृजन… कम ही पढ़ने को मिलता है…
    क्यूं ? खूब सारा थैंक यू 🙏

    Liked by 1 person

Leave a comment